पटना ग्रामीण: पटना में चालू होंगे 8 स्थाई प्याऊ गर्मी से मिलेगी राहत
पटना नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति की 9वीं बैठक हुई। इस दौरान बारिश से पहले नाला उड़ाही और गर्मी में जलापूर्ति शाखा की समीक्षा की गई। समिति के सदस्य आशीष सिन्हा ने बताया कि गुरु पर्व के समय निगम द्वारा पटना में प्याऊ की व्यवस्था की गई थी, जो अब पूरी तरह से स्थाई हो जाएगी। कुल आठ जगहों पर पेयजल के लिए प्याऊ बनाए गए हैं। डायरेक्ट बोरिंग से पीने का पानी आएगा।