पटना ग्रामीण: पटना में मोबाइल के लिए बच्ची की हत्या,पुलिस ने मां-बेटे को किया गिरफ्तार,वारदात के बाद शव को गड्ढे में छिपाया
पटना पुलिस ने मासूम बच्ची(6) की हत्या मामले का खुलासा कर दिया है। मोबाइल को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी मां और बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।पूछताछ के दौरान आरोपी सचिन ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली बच्ची खेलने के दौरान अक्सर मेरा फोन ले लेती थी।