सूरजपुर: गोड समाज भवन में आदिवासी अधिकार शिविर का शुभारंभ, सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
शुक्रवार सुबह 11 बजे गोंड समाज भवन में आदिवासी अधिकार एवं सशक्तिकरण शिविर का ध्वजारोहण कर विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री शशि सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर शिविर की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।