चूरू: MP राहुल कस्वां और PCC उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के जन्मदिन पर 418 यूनिट रक्तदान, युवाओं को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए
Churu, Churu | Jan 20, 2026 चूरू सांसद राहुल कस्वां एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को वार्ड संख्या 10 स्थित पीएचसी 8 पर रक्तदान शिविर एवं निशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व पूर्व मनोनीत पार्षद संजय भाटी द्वारा किया गया, जिन्होंने स्वयं भी रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया।