कानपुर: जाजमऊ में गोबर फेंकने का विरोध करने पर सफाई कर्मियों से अभद्रता, कानपुर नगर कर्मचारी संघ ने थाने में की शिकायत
जाजमऊ इलाके में नगर निगम के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों ने इलाके के एक युवक पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित सफाई कर्मियों ने मंगलवार शाम 6:00 बजे मामले को लेकर जाजमऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।