हंडिया: बिंदा में दो ऑटो की भिड़ंत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
प्रयागराज के सैदाबाद क्षेत्र के बिंदा में सुबह 11:30 बजे दो ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी बाधित रहा। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस चालक शैलेश कुमार और ईएमटी विवेक यादव घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदाबाद ले गए