फुलवरिया: बथुआमें मोहर्रम पर्व को लेकर हाई अलर्ट पर रही पुलिस, 27 दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति, दर्जनों CCTV और ड्रोन से निगरानी
फुलवरिया प्रखंड के बथुआ बाजार में शुक्रवार की दोपहर 3 बजे से शुरू हुए मुहर्रम पर्व को लेकर निकले अखाड़ा जुलूस की निगरानी को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट पर रही। वहीं 27 दंडाधिकारी विभिन्न जगहों पर प्रतिनियुक्त किए गए थे। सिल्वर व गोल्डन ताजिया लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही।