मेरठ: ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में लगी आग, 10 लाख का सामान जला, 2 घंटे में पाया गया काबू
Meerut, Meerut | Jun 2, 2026 मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित माधवपुरम सेक्टर-1 में सोमवार देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।