शनिवार दोपहर तीन बजे एचएनबी पीजी कॉलेज में एमए फर्स्ट सेमेस्टर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा कड़ी निगरानी और अनुशासन के बीच आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान एक छात्र को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। बताया गया कि उक्त पाली में कुल 385 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 47 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।