लखीमपुर: मां के अंतिम संस्कार से लौट रहे बाइक सवार चार जन को टेढ़वा पुल पर बस ने रौंदा, 4 लोगों की हुई मौत व 5 लोग हुए घायल
संसारपुर में अपनी मां के अंतिम संस्कार से शामिल होकर घर राधा देवी अपने पति पुत्र और ससुर के साथ घर वापस जा रही थी। रास्ते में टेढ़वा पुल के पास ऋषिकेश डिपो की रोडवेज बस में बाइक सवार लोगों को रौंद दिया था। सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई थी और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।