मैहर: अमदरा टोल प्लाजा के पास सवारी बस हुई अनियंत्रित, पलटी
मैहर। नेशनल हाइवे 30 अमदरा टोल प्लाजा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शिवराज ट्रांसपोर्ट की एक सवारी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आई है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।खबर लगते ही पुलिस पहुची मौके पर और सभी को नजदीकी असपताल में किया गया भर्ती।