मऊरानीपुर: कटेरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार, अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा
थाना कटेरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महुआहार तिराहा के पास से एक महिला को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करीब 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्ता के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।