मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर मे भीषण गर्मी में प्यासा वार्ड 26-27 : 15 साल से नही पहुंची पाइपलाइन, नदी का पानी पीने को मजबूर लोग#jansamsya
मेदनीनगर नगर निगम के वार्ड नंबर 26 और 27 में भीषण गर्मी के बीच पानी का संकट गहराता जा रहा है। पहाड़ी मोहल्ला के गोसिया मदरसा, कर्बला चौक, राहत नगर, गम्हेला रोड और नूरी मस्जिद रोड के लोग पानी के लिए परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 10 से 15 वर्षों से इलाके में सप्लाई वाटर की पाइपलाइन नहीं पहुंची है। हालात ऐसे हैं कि कई परिवार नदी और चूवाड़ी से पा