हरदा: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, हरदा जिले के 58,951 किसानों के खातों में पहुंचे 11.79 करोड़ रुपए।
Harda, Harda | Jun 20, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर (हुगली) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी की। इसके तहत हरदा जिले के 58 हजार 951 किसानों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 11 करोड़ 79 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई। इस अवसर पर जिले में 'पीएम किसान उत्सव दिवस' मनाया गया।