बुधवार दोपहर 2:00 बजे बोरी में राज्यपाल मंगूभाई पटेल पहुंचे। राज्यपाल अपने दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल हुए इस दौरान ग्राम दवाटिया पहुंचने पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। वही राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से भी चर्चा की।