परिहार थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के एक मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय विद्युत अभियंता कुमार अंगराज के आवेदन पर की गई। प्राथमिकी में बराही निवासी शंभू साह, राम सुंदर मंडल, अर्चना तिवारी, सुशील राय और गौरी मंडल को आरोपित बनाया गया है। विद्युत विभाग की जांच में अवैध बिजली उपयोग की पुष्ट