बुलंदशहर: पुलिस ने किया अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ एसएसपी ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
आज पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी श्लोक कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी लेते हुए बताया कि स्वाट टीम और खुर्जा पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। साथ ही भारी संख्या में बनाया हुआ और अधबना असलाह भी बरामद किया है। अवैध फैक्ट्री से पांच तमंचे, 20 अधबने तमंचे, 32 नाल और 100 ट्रिगर भी पुलिस ने बरामद किए हैं।