बुलंदशहर: जिला अस्पताल के सभागार में सीएमओ ने प्रेस वार्ता कर लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए दी जानकारी
आज जिला अस्पताल में सीएमओ डॉक्टर विनय कुमार सिंह द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई जिससे लोग उनका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सके। सीएमओ ने बताया कि अखिल भारतीय डिजिटल मिशन जो प्रधानमंत्री जी का एक प्रोजेक्ट है। नागरिकों की आधार कार्ड की तरह एक आभा कार्ड आईडी बनाई जाएगी।