बोलबा: बोलबा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर अंचल अधिकारी ने चिकित्सकों के साथ की बैठक
Bolba, Simdega | Jun 3, 2026 बोलबा: प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बोलबा में बुधवार को 11 बजे आमजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना था।