शहपुरा: ढोंढा गांव के जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू ने गोबर गैस (बायोगैस) बनाने की दी जानकारी
शहपुरा विकासखंड के ढोंढा गांव के जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू ने गोबर गैस (बायोगैस) बनाने को लेकर बुधवार दोपहर 12:30 बजे को जानकारी दी जिससे आमजन गोबरगैस बनाकर ईंधन का उपयोग कर सके। दरअसल जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू ने गोबर गैस तैयार करने में लगने वाले समानों और बनाने की विधि की जानकारी देते हुए आम जनों को बायोगैस बनाने के लिए प्रेरित किया ।