शुजालपुर: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में शुजालपुर क्षेत्र के विधायक एवंकैबिनेट मंत्री कालापीपल में किसान समृद्धि संकल्प सम्मेलन संपन्न
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में कालापीपल में किसान समृद्धि संकल्प सम्मेलन, ‘हरा भरा कालापीपल अभियान’ के तहत पौधरोपण कार्यक्रम एवं विकास कार्यों के भूमिपूजन-लोकार्पण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान ₹30.86 करोड़ लागत के 12 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया