बेलदौर: बिजली चोरी करने के आरोप में चार उपभोक्ताओं पर बेलदौर थाना में प्राथमिकी दर्ज
बेलदौर थाना पुलिस ने बिजली जेई भगीरथ झा के लिखित शिकायत पर पीरनगरा गांव के तीन एवं तेलिहार गांव के एक उपभोक्ता पर बिजली चोरी करने एवं चोरी हुई राजस्व की वसूली के लिए प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गत सोमवार को बिजली जेई के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने पीरनगरा पंचायत के वार्ड नंबर पंद्रह निवासी सुभाष यादव एवं पवन यादव के यहां