निम्बाहेड़ा: कनेरा में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, बुवाई की तैयारियां शुरू, निंबाहेड़ा में अच्छी बारिश का इंतज़ार
शुक्रवार शाम7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा उपखंड के कनेरा क्षेत्र में हुई करीब एक घंटे की झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया। बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी आने से किसान खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारी में जुट गए हैं। किसानों का कहना है कि इस बारिश से खेती को नई उम्मीद मिली है। वहीं निंबाहेड़ा शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में अब भी केवल बादल छ