नावकोठी: चकमुजफ्फर के स्कूली बच्चे शैक्षणिक यात्रा के लिए राजगीर-नालंदा रवाना, ऐतिहासिक स्थल देखकर बच्चे खुश
नावकोठी प्रखंड के हसनपुर बागर पंचायत के चकमुजफ्फर अपग्रेड मिडल स्कूल के बच्चे मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण यात्रा पर मंगलवार को राजगीर और नालंदा के लिए रवाना हुए। इस परिभ्रमण यात्रा रथ को हेड मास्टर इंदु कुमारी ने रवाना किया। इस अवसर पर बच्चे राजगीर के विश्व शांति स्तूप वेणुवन नालंदा विश्वविद्यालय जल मंदिर पावापुरी आदि को करीब से देखा।