राजसमंद: राजसमंद में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा की प्रेस कॉन्फ्रेंस विवादों में, पत्रकारों के तीखे सवालों से बचते नजर आए
राजसमंद, 26 जुलाई: राजस्थान सरकार के 18 महीनों की उपलब्धियों को लेकर आज राजसमंद में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बेरवा द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। हालांकि, यह संवाददाता सम्मेलन उस समय चर्चा में आ गया जब उपमुख्यमंत्री पत्रकारों के सवालों से असहज होकर बीच में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर जाने लगे।