कोटा: रतनपुर पुलिस ने राहगीरों से पैसे मांगकर हमला करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 नाबालिकों को किया निरूद्ध
Kota, Bilaspur | Apr 1, 2026 रतनपुर थाना में की गई शिकायत अनुसार 30 मार्च को सुमित राजवाड़े से रास्ता रोककर पैसों की मांग की गई मना करने पर मारपीट की गई,29 मार्च को राहुल सिदार के साथ में भी इसी तरह की घटना हुई जिसमें एक युवक पर चाकू से हमला किया गया।मामले में रतनपुर पुलिस ने कार्यवाही कर मनीष मरावी और विक्रम मरावी को गिरफ्तार किया तथा दो नाबालिकों को बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया