नगर के वार्ड 09 अयोध्या बस्ती में दोपहर करीब 2 बजे फेरी लगाकर सामान बेच रहे दो युवकों द्वारा बच्चों को चॉकलेट देने पर लोगों ने बच्चा चोरी के शक में उनकी पिटाई कर दी बाद में डायल 100 को सूचना देकर दोनों को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस दस्तावेज के आधार पर दोनों ही लोगों की पहचान कर जांच कर रही है, एक गोंदिया तो दूसरा उत्तरप्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा.