सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राजपुर पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रही है। आज लगभग 5 बजे तक को थाना क्षेत्र के व्यस्त थाना मोड़ के पास पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। अभियान का नेतृत्व सहायक उपनिरीक्षक (ASI) गौकरण सिंह ने किया।