चंदला विधानसभा क्षेत्र के मंडल सरवई में मेन रोड से अरघनपुरवा तक बनने वाली 1.60 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन रविवार की शाम करीब 5 बजे किया गया। यह सड़क 1 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से तैयार की जाएगी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नाथूराम पटेल, वरिष्ठ नेता अवध मिश्रा, जनपद उपाध्यक्ष अमित बाजपेई, चंद्रपाल सिंह सहित कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।