धामपुर: नहटौर क्षेत्र के मुकर्रमपुर गांव में बालिका की हत्या करने वाला गुलदार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंसा
नहटौर क्षेत्र के मुकर्रमपुर गांव में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। करीब 20 दिन पहले 10 वर्षीय बालिका अदिति को अपना शिकार बनाने वाला आदमखोर तेंदुआ (गुलदार) आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया।यह तेंदुआ रविवार सुबह करीब 11 बजे मुकर्रमपुर के जंगलों में इंद्रपाल सिंह के खेत में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंसा। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर पर वन विभाग पहुंचा