कटंगी: अर्जुनी में मैंगनीज खदान की खुदाई से सूखे गांव के कुएं, खदान बंद करवाने की मांग
तहसील क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी में ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे है। तकरीबन 2 हजार की आबादी वाला यह गांव आने वाले दिनों में विकराल जल संकट का सामना कर सकता है। अर्जुनी की यह स्थिति गांव की सीमा से लगे ग्राम जाम में संचालित मेसर्स नम्रता उपाध्याय की अंडरग्राउंड मैंगनीज खदान से बेतहाशा यानी गहरी खुदाई कर मैंगनीज का खनन किए जाने से निर्मित हुई है।