रामसनेही घाट: भवनियापुर खेवली में खेत में काम करते समय एक किसान को सांप ने डस लिया, किसान की हुई मौत
रामसनेहीघाट तहसील अंतर्गत भवनियापुर खेवली गांव में खेत में काम करते समय किसान भैरव मगन पुत्र द्वारिका को एक जहरीला सांप ने काट लिया। कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन इलाज के लिए सीएचसी रामसनेहीघाट लेकर गए जहां पर डॉक्टरों के द्वारा रविवार दोपहर 12:00 बजे मृत्यु घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।