लटेरी: ग्राम पोरिया में वन विभाग की जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल, 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Lateri, Vidisha | Oct 15, 2024 ग्राम पोरिया में वन विभाग की जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई दोनों पक्षों में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं दोनों पक्षों की ओर से की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों में 12 लोगों के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है साथी एक पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है