लटेरी: लटेरी के ग्राम सगड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया
Lateri, Vidisha | Oct 13, 2024 रविवार करीब 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सगड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई दोनों पक्षों की ओर से की गई शिकायत के आधार पर मुरवास पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में मारपीट पुरानी रंजिश को लेकर हुई है घटना शुक्रवार शाम करीब 4:00 की बताई जा रही है।