अंबाह: चोकवारिन के पुरा में ट्रैक्टर की टक्कर से लूना सवार पिता की हुई मौत व पुत्र हुआ घायल
Ambah, Morena | Mar 2, 2025 थाना क्षेत्र अंबाह के चोकवारिन का पुरा गांव के पास शनिवार रात 9 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने लूना में टक्कर मार दी। हादसे में लूना सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे इलाज के लिए अम्बाह अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डाक्टर ने संजय कुमार उम्र 48 को मृत घोषित कर दिया जबकि उनके पुत्र बल सिंह को इलाज के लिए मुरैना रेफर कर दिया।