अजयगढ़: अजयगढ़ भाजपा की कार्यकाजी बैठक संपन्न केंद्र-राज्य सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाने का आह्वान।
अजयगढ़ के रेस्ट हाउस में भाजपा मंडल अजयगढ़ की कार्यकाजी बैठक का आयोजन जिला महामंत्री राजेंद्र कुशवाहा और मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव की उपस्थिति में किया गया। बैठक की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री राजेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर