ओरमांझी: ओरमांझी थाना क्षेत्र से अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार
ओरमांझी थाना क्षेत्र से अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार शाम करीब पांच बजे प्रेस वार्ता कर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी के औजार, खुला नंबर प्लेट तथा संदिग्ध सामग्री बरामद की गई।