पिछोर: भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढला में सड़क किनारे कुएं में खंडों से भरा ट्रैक्टर ट्राली पलटा
भौंती थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढला में आज शुक्रवार सुबह लगभग 8:30 बजे ग्राम ढला में सड़क के पास स्थित कुएं में पत्थर के खंडों से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। बड़ा हादसा होने से बार-बार टला है। ट्रैक्टर चालक जब पत्थर के खंडे ट्रॉली में भर रहे थे। इसके बाद कुए के किनारे से निकलते समय ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक कुएं में खिसक गए।