बसना: धनोरा के एक व्यक्ति को 3 लीटर देसी महुआ शराब के साथ पिथौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
धनोरा के एक व्यक्ति को 3 लीटर देसी महुआ शराब के साथ पिथौरा पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । आरोपी जितेंद्र साहू निवासी धनोरा के द्वारा अपने घर के पास शराब रखकर बेचने का कार्य कर रहा था , पिथौरा पुलिस की टीम के द्वारा मौके पर से 3 लीटर देसी महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है ।