मोहनलालगंज: चेयरमैन व प्रतिनिधि अपने सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में हुए शामिल
मोहनलालगंज नगर पंचायत चेयरमैन राजेश रावत व उनके प्रतिनिधि अजय पांडे उर्फ सत्यम अपने सैकड़ों समर्थको के साथ भाजपा में शामिल हुए। चेयरमैन व प्रतिनिधि समेत उनके समर्थकों को केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर विधिवत भाजपा में शामिल कराए। इस मौके पर भाजपा विधायक अमरेश कुमार रावत व जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहें।