मोहनलालगंज: डेवलप्ड इंडिया ड्रीमर्स फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क चिकित्सा कैंप का किया गया आयोजन
मोहनलालगंज के ग्रामसभा ढेहवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत डेवलप्ड इंडिया ड्रीमर्स फाउंडेशन द्वारा निशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। क्षेत्र की जनता ने कैंप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी दौरान निःशुल्क चिकित्सा कैंप में आए हुए लोगों का निशुल्क जांच कर दवाएं व स्वास्थ संबंधित परामर्श दिया गया। कैंप में आए हुए सभी डॉक्टर्स की टीम को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।