हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश के प्रत्येक गांव और नागरिक के कल्याण को प्रतिबद्ध है। सरकार हर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य करवा रही है ताकि गांवों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाया जा सके।