लगातार बारिश से गरीब परिवार का कच्चा मकान ढहा, बाल-बाल बचा परिवार।बिजुआ (लखीमपुर खीरी)। बिजुआ विकास खंड क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते एक गरीब परिवार का कच्चा मकान ढह गया। यह घटना ग्राम कांपटांडा निवासी रामेश्वर पुत्र बेनीराम के घर पर सोमवार देर शाम हुई। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।