हरदा: ग्राम नहारकोलाखुर्द में नहर किनारे जहर खाने से मजदूर की मौत, शादी वाले घर में पसरा मातम
Harda, Harda | Apr 17, 2026 नर्मदापुरम जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नहारकोलाखुर्द निवासी 35 वर्षीय राजेंद्र पिता बदामीलाल बकोरिया की जहरीला पदार्थ सेवन करने से मौत हो गई। घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है, जब अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें गंभीर हालत में हरदा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें भोपाल रेफर कर दिया।