राजगढ़: भाकर की केसानिया जोहड़ी में संत हर्ष गिरी कर रहे 40 दिवसीय तप के 36वें दिन उमड़ा जनसैलाब
Rajgarh, Churu | Jun 5, 2026 गांव भाकरा की केसानिया जोहड़ी स्थित श्योपुरा तपोस्थली धाम में संत हर्ष गिरी महाराज का विरल अग्नि आतापना तप इन दिनों श्रद्धा और आस्था का केंद्र बना हुआ है।तप के 36 वें दिन धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीषण गर्मी के बीच अग्नि धूणों से घिरे रहकर हठयोग तपस्या कर रहे संत हर्ष गिरी महाराज के दर्शन के लिए दूर-दराज के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे।