पूसा: बिजली विभाग में कर्मियों की सुरक्षा नहीं, बिना गार्ड पोल पर चढ़कर करते हैं काम
जिले के विभिन्न प्रखंडों में बिजली कर्मियों की हालात दयनीय है। बताया जाता है कि उनके जीवन की सुरक्षा के लिए सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट तक भी उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं ।पोल पर खाली पैर और खाली सर चढकर दुर्घटना को आमंत्रण देते रहते हैं ।पूरे जिले में बिजली विभाग के मानव बलों एवं बिजली कर्मियों की यही हाल है।