सुसनेर: प्रखंड में रामनवमी की धूम: मंदिरों में गूंजे 'जय श्री राम' के जयकारे, धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव पूरे प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर के 12 बजे सुसनेर के मंदिरों में शंख और घंटों की गूंज सुनाई देने लगी। भगवान श्री राम के जन्म के साथ ही नगर के श्री राम मंदिर धर्मशाला, श्रीराम जानकी मंदिर, जुनीकचहरी स्थित राम मंदिर और सूर्यवंशी राम मंदिर समेत अन्य मंदिरों में महाआरती की गई।