बलिया: 8 से 20 मार्च तक बलिया के रास्ते से गुजरेगी नई दिल्ली-पटना वंदे भारत होली स्पेशल ट्रेन
Ballia, Ballia | Mar 6, 2025 होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने 8 मार्च से 20 मार्च तक नई दिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन बलिया सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। जिससे इस क्षेत्र के यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा। जिसकी जानकारी बलिया स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने गुरूवार की दोपहर करीब दो बजे दी