डीडवाना के नजदीकी ग्राम आजवा में कई खेतों में भीषण आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जानकारी के अनुसार ग्रेवल सडक के पास स्थित एक खेत में आग लगी थी जिसके बाद तेज हवा के कारण आग ने तीन-चार खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची एवं कड़ी ममशक्क़त के बाद आग पर काबु पाया।