घोड़ाडोंगरी: सारणी के वार्ड 33 में खड़ी बाइक में अचानक लगी आग, क्षेत्र में अफरा-तफरी
रविवार सुबह करीब 11 बजे नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 33 में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक से तेज लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौके पर एकत्र हो गए और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।